चंबा के जुबेर अहमद को अंडर-19 क्रिकेट टीम में एंट्री, शानदार प्रदर्शन से पाई राह

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चंबा जिला के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी जुबेर अहमद का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। जुबेर ने बीते मई माह में एचपीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए थे।

हमीरपुर के खिलाफ जुबेर ने पांच विकेट और बिलासपुर के खिलाफ चार विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जुबेर को हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

यह टीम पुडुचेरी में होने वाली अंतर राज्य पुरुष अंडर-19 मल्टी डेज क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में हिमाचल का पहला मुकाबला 1 और 2 जुलाई को पुडुचेरी के साथ, दूसरा मुकाबला 4 और 5 जुलाई को बंगाल के साथ, तीसरा मैच 7 और 8 जुलाई को गोवा के साथ, चौथा मैच 10 और 11 जुलाई को केरल के साथ तथा पांचवां मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ खेला जाएगा।

जुबेर अहमद के चयन से चंबा जिला में खुशी का माहौल है। जिला चंबा क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों, जिनमें अमित कुमार, संजय पराशर, याकूब, हमीद, किशन, हरमीत, गौरव, कुलदीप, विनोद, सुनील, मिथुन ठाकुर, अंतरिक्ष तथा एचपीसीए के अपैक्स काउंसिल मेंबर मनुज शर्मा शामिल हैं, ने जुबेर को शुभकामनाएं दी हैं।

पदाधिकारियों का कहना है कि चंबा जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और कड़ी मेहनत कर अपने खेल में निखार लाना चाहिए।

संघ ने विश्वास जताया कि यदि खिलाड़ी इसी तरह से मेहनत करते रहे तो जल्द ही जिला चंबा का क्रिकेट नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...