चंद घंटों की आजादी के बाद सलाखों के पीछे फरार अंडर ट्रायल कैदी

--Advertisement--

चंद घंटों की आजादी के बाद सलाखों के पीछे फरार अंडर ट्रायल कैदी.

नाहन, 15 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

चंद घटों की आजादी के बाद खाकी ने मेडिकल कॉलेज से फरार अंडर ट्रायल कैदी को निशांत कंबोज को वापस लाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने अस्पताल से फरार कैदी को नवोदय स्कूल के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। कार चोरी का आरोपी सुबह 5 बजे के आसपास पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था। लेकिन खाकी ने भी 6 से 7 घंटे के भीतर उसे दबोचने के बाद ही दम लिया।

दरअसल, कैदियों का पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला गंभीर हो जाता है। इसमें न केवल डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को विभागीय जांच का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई मर्तबा सस्पेंशन व एफआईआर तक भी झेलनी पड़ती है। इस मामले में चूंकि अंडर ट्रायल को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है, लिहाजा विभाग का रुख नरम रह सकता है।

जानकारी के मुताबिक कालाअंब पुलिस थाना में 28 मार्च को एक कार चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें पुलिस ने हरियाणा के जगाधरी से आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की थी। एक अप्रैल के बाद से आरोपी पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि अस्पताल से फरार होने के बाद अंडर ट्रायल कैदी पैदल ही निकलने की कोशिश में था। लेकिन नाहन थाना की सीमा से बाहर निकलने से पहले ही उसे दबोच लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...