घर में 1 महीने की छुट्टी आए सिद्धपुरघाड़ के बीएसएफ जवान का निधन, 64 बीएसएफ बटालियन में था तैनात

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत सिद्धपुरघाड़ के बीएसएफ में तैनात जवान का निधन हो गया है । इसकी सूचना मिलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया । जिनका आज पैतृक शमशान घाट में सीमा सुरक्षा बल की टीम द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।

मृतक के बड़े भाई रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरा छोटा भाई राजिंदर सिंह जोकि 64 बीएसएफ बटालियन मे तैनात था। जो एक महीने के लिए घर छुट्टी आया था । उसकी टांग में नस फूलती थी । जिसका पठानकोट के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाया लेकिन ऑपरेशन के दौरान खून बंद नहीं हुआ।

जिसे बाद में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया l दुर्भाग्य वश रास्ते में ही जिंदगी की आखरी सांस लेकर सभी को अलविदा कह गया । मृतक जवान अपने पीछे अपनी पत्नी , पुत्र , दो बेटियां जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है को सदा के लिए अकेले छोड़ गया ।

मृतक राजिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के लिए बीएसएफ सहायक कमांडेंट राज कुमार पाल, सब इंस्पेक्टर राजिंदर वागड़े, जनक सिंह, संपथ कुमार, प्रदीप कुमार, धमेंद्र मोवाल, शरद पवार, आयुष पवार हर्षल, विपन कुमार और ज्वाली पुलिस की टीम थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में मृतक के निवास स्थान सिद्धपुरघाड़ पहुंची।

लगभग सुबह के 11 बजे मृतक के घर बीएसएफ की टीम द्वारा सलामी देकर पार्थिक शरीर की अंतिम यात्रा शमशान घाट की ओर रवाना हुई। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने शमशान घाट पर जाकर जवान को पुष्प श्रंद्धाजलि अर्पित कर नम आँखों से विदाई दी।

मृतक राजिंदर के बेटे साहिल धीमान ने बीएसएफ की टीम द्वारा तोपों की सलामी देने उपरांत पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन करने के लिए मुखाग्नि दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...