पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत पर सरकार, सीबीआई और डीजीपी को नोटिस, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में पुलिस हिरासत में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में सीबीआई, गृह विभाग, डीजीपी सहित प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किए हैं।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। अब इस मामले की 10 जनवरी को सुनवाई होगी। याचिका में पत्नी की ओर से पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिका में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अगर पुलिस वालों की अन्य लोगों के बीच कोई मुठभेड़ होती है और मौत हो जाती है, तो ऐेसे मामलों की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसियों को सौंपी जाएगी। पुलिस हिरासत में जिसकी मौत हुई है उसको मुआवजा भी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी सूचना आयोग को देनी होती है।

हाईकोर्ट में यह याचिका मृत व्यक्ति की पत्नी चंद्र कला की ओर से दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाए गए हैं कि 8 अगस्त 2024 को तेलंगी गांव के किशोर कुमार की पुलिस और होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई हुई थी। हाथापाई के दौरान पुलिस वालों ने किशोर को हेलमेट से पीटा। दो दिन के बाद इसकी मौत हो गई। घटना के दौरान चश्मदीद गवाह ने इस मामले में शिकायत दर्ज की।

एसपी किन्नौर अभिषेक ने घटना में संलिप्त तीन पुलिस वालों को निलंबित किया। इस मामले में ग्रामीणों ने रिकांगपिओ थाना प्रभारी से इस घटना में निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और एक पुलिस वाले को हिरासत में लिया और बाकियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...