पौंग झील किनारे मारपीट का मामला: पत्नी ने रोते हुए लगाई न्याय की गुहार, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

--Advertisement--

वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों के सामने ही आरोपी पीटता रहा सुरेश को, प्रशासन पर भी उठे सवाल… आखिर यह केसी कानून व्यवस्था??

नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर 

 नंगरोटा सुरियां के साथ लगते गूलेर मे पौंग झील किनारे हो रही अवैध खेती व बाड बंदी पर कार्यवाही की जा रही है वहीं वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए थे।

यहां स्थानीय निवासी सुरेश कुमार के साथ डंडों से मारपीट की गई, जिसके बाद उनकी पत्नी ने रोते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। गूलेर गांव में हुई मारपीट की इस घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

घटना उस समय हुई जब पौंग झील किनारे वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी अवैध खेती और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं, सुरेश कुमार अपनी भैंसों को छोड़ने के लिए क्षेत्र में मौजूद थे।

वन्य प्राणी विभाग के आरओ सरिता देवी, बीओ परविंदर राणा व अन्य कर्मचारियों के अनुसार, सुरेश कुमार उनके साथ खड़े थे, तभी गूलेर पंचायत के निवासी बृजभूषण और उनके बेटे सनी रणजीत सिंह ने डंडों से सुरेश पर हमला कर दिया।

वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुरेश कुमार को बीच-बचाव करके बचाया। अधिकारियों ने कहा कि अगर प्रशासन को गवाही देने की जरूरत पड़ी तो वे सच्चाई बताने के लिए तैयार हैं।

पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

घटना की जानकारी मिलने पर सुरेश कुमार की पत्नी शबनम मौके पर पहुंचीं और रोते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की। उन्होंने आज थाना हरिपुर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

शबनम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बृजभूषण और उनके बेटे सनी रणजीत सिंह ने न केवल उनके पति के साथ मारपीट की, बल्कि क्षेत्र में अवैध खेती कर रहे हैं और आम लोगों व पशुओं के साथ बेरहमी से पेश आते हैं।

शबनम ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पत्रकारों को जान से मारने की धमकियां देते हैं और उन्हें प्रशासन का कोई भय नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

थाना प्रभारी हरिपुर मंजीत सिंह के बोल

जब इस मामले पर थाना प्रभारी हरिपुर मंजीत सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...