घर के साथ लगते जंगल में मिला चार दिन से लापता युवक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हरिपुरधार के गेहल गांव से लापता 24 वर्षीय युवक अनूप ठाकुर आखिरकार मिल गया है। युवक की चार दिन बाद जंगल से बरामदगी हुई है। स्थानीय लोग और पुलिस युवक की लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी सर्च अभियान चलाया था, वहीं बुधवार रात को युवक घर के साथ लगते जंगल से मिल गया। युवक 14 नवंबर की शाम से घर से गायब था।

संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों व हरिपुरधार पुलिस टीम की मदद से युवक को चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। युवक की हालत स्थिर है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...