
जवाली, माधवी पंडित
ग्राम पंचायत चलवाड़ा-दो की प्रधान सरला देवी, उपप्रधान मोहन सिंह, बीडीसी रवि कुमार सहित युवाओं चिरन्जी लाल, रजत कुमार, अनिल कुमार, बंटी कुमार, अश्विनी कुमार, अक्षय कुमार, मुकेश चौधरी, अभिषेक, नीरू, रिशु, जगजीवन सिंह ने समस्त पंचायत को कोरोना मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी के तहत रविवार को ग्राम पंचायत की हर गली व हर घर को सेनेटाइज करने का कार्य शुरू किया गया।
पंचायत प्रधान सरला देवी व उपप्रधान मोहन सिंह ने कहा कि आज देश-प्रदेश कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहा है तो हमने अपनी पंचायत को कोरोनाका मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हर गली-नाली व घर को सेनेटाइज किया जाएगा।
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि मास्क लगाकर रखें, सेनेटाइजर से हाथों को साफ करें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करें तथा अकारण घरों से बाहर न निकलें।
