ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन इकाई मरेडी का किया निरीक्षण

--Advertisement--

इकाई को जल्द कार्यशील करने के दिए निर्देश, प्रतिदिन 6 क्यूबिक मीटर अपशिष्ट प्लास्टिक होगा कंप्रेस्ड

चम्बा,  5 सितम्बर – भूषण गुरुंग

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने चंबा प्रवास के दौरान विकासखंड चंबा के तहत आज निर्माणाधीन अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन इकाई मरेडी का निरीक्षण किया। इस दौरान पर चंबा के विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द इस अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन इकाई को कार्यशील करने के निर्देश दिए।

उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को आगवत किया कि स्वच्छ भारत मिशन चरण-दो के तहत 16 लाख रुपए की धनराशि इस इकाई पर व्यय की जा रही है ।

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि इकाई में सिंगल एक्शन बेलिंग मशीन के साथ प्लास्टिक श्रेडर मशीन से प्रतिदिन 6 क्यूबिक मीटर अपशिष्ट प्लास्टिक की कंप्रेस्ड वेल्स तैयार करने की क्षमता रहेगी। इसे निस्तारण के लिए सीमेंट फैक्ट्री को भेजा जाएगा।

इस दौरान स्थानीय महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स से तैयार किए गए व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओम प्रकाश ठाकुर,  विभिन्न विभागीय अधिकारी,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया  व  पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य  लोग  उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...