ग्रामसभा में पंचायत प्रधान की पत्नी को जड़ा थप्पड़, औहर पंचायत में जमकर हंगामा, पूर्व प्रधान ने सरेआम उठाया हाथ

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व पंचायत प्रधान व अन्य में हुई हल्की बहसबाजी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई।

हालांकि इस दौरान मौजूद अन्य लोगों ने इस हस्तक्षेप किया, लेकिन पूर्व प्रधान व पंचायत प्रधान की पत्नी में बहसबाजी हो गई, जिससे यहां पर लंबे समय तक तनाव की परिस्थितियां बनी रहीं।

रविवार को ग्राम पंचायत औहर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम सभा शुरू हुई। इस दौरान पंचायत प्रधान देसराज शर्मा, उपप्रधान गौरव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर किसी बात को लेकर लोगों में आपसी बातचीत चल रही थी। वहीं, पूर्व प्रधान और पंचायत प्रधान की पत्नी में आपसी बहस शुरू हो गई, जो कि हाथापाई तक पहुंच गई।

देखते ही देखते पूर्व प्रधान ने पंचायत प्रधान की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके चलते यहां पर मौजूद अन्य लोग भी आगबबूला हो गए। थप्पड़ से महिला बेहोश हो गई।

पंचायत प्रतिनिधियों की मानें तो ग्रामसभा की कार्रवाई चली हुई थी। इस दौरान पुराने कार्यों पर चर्चा की जा रही थी। पूर्व प्रधान ग्राम सभा में नहीं थी, लेकिन जब पुराने कार्यों पर चर्चा शुरू हुई तो अचानक ही पूर्व प्रधान व एक अन्य महिलाएं ग्राम सभा में पहुंच गई।

देखते ही देखते उन्होंने माइक भी पंचायत प्रधान से छीन लिया और बहसबाजी शुरू हो गई। ग्राम पंचायत औहर के प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि पंचायत की ग्राम सभा में कुछ लोगों ने जानबूझ कर हंगामा किया है।

पंचायत में हुए विवाद को लेकर पुलिस को भी अवगत करवाया गया है। पूर्व प्रधान का कहना है कि विवाद पंचायत प्रधान की पत्नी से शुरू हुआ। इस महिला ने उन पर चप्पल मारी।

पंचायत प्रधान ने जनता के समक्ष उन पर कई आरोप लगाए। जब मैं इन आरोपों का जबाव देने के लिए माईक लेने पहुंची, तो मेरे साथ धक्का-मुक्की भी हुई। परिवार तक कई आरोप लगाए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हिमख़बर डेस्क  ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर...

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...