गोली मारकर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट.

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन बर्मा 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में टकसाल के साथ लगते क्षेत्र नरयाल में बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी। मामला शिवरात्रि की देर रात का है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल महिला को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कांशी राम निवासी गांव नरयाल ने बयान दिया है कि 11 मार्च शिवरात्रि को यह सभी घर पर ही थे।

जहां इसकी पत्नी निर्मला देवी बहू तारा देवी व बेटा हरीश कुमार आपस में किसी बात को लेकर बहस रहे थे। बहसने की आवाज सुनकर यह रसोई में गया तो इसने इन सभी को कहा कि क्यों बहस बाजी कर रहे हैं तथा जब यह अपनी बहू से बातचीत कर रहा था।

उसी समय इसका बेटा हरीश कुमार इसके कमरे में गया ओर वहां रखी इसकी बंदूक को लाया और इसकी पत्नी व अपनी मां निर्मला देवी आयु करीब 56 वर्ष पर फायर कर दिया जो फायर इसकी पत्नी निर्मला देवी की छाती में लगकर कंधे से बाहर निकल गया।

महिला को ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में अस्पताल पहुचने से पहले मृत्यु हो गई।

मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं मौके से बंदूक को बरामद कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...