गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के बच्चों का हुआ डी•पी•टी और टी•डी टीकाकरण

--Advertisement--

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के बच्चों का हुआ डी•पी•टी और टी•डी टीकाकरण।

नगरोटा सूरियाँ – निशा ठाकुर 

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में (CHO) सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति वाला और रुचिका कुमारी तथा सहायिका आशा वर्कर अनीता देवी की मदद से बच्चों का (DPT) डिप्थीरिया और (TD) टेटनस का टीकाकरण किया गया।

डॉक्टर गुलशन कुमार ने बच्चों को इस टीकाकरण के बारे में समझाते हुए बताया कि डिप्थीरिया से बच्चों को सांस लेने की समस्या और टेटनस के बैक्टीरिया जो कि मिट्टी में पाए जाते हैं जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करते हैं।

जिसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन होती है। डिप्थीरिया, टेटनस पर्टुसिस (DPT) एक संयोजक टीका है। इस टीके से रोग प्रतिरोधक क्षमता और विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।

अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा वर्कर का बच्चों का सही से टीकाकरण करने और सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता वैद्य और प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...