
ज्वाली- अनिल छांगू
पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत की ग्राम पंचायत मैरा के एक बुजुर्ग की भरमाड़ मे एक ईंटं के भटठे के पास नाले मे एक लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के वेटे जीवन कुमार ने वताया कि मैने अपने पिता की गुम होने की शिकायत पुलिस थाना ज्वाली मे 1 दिसम्बर को शिकायत दर्ज करवाई थी।
भरमाड़ पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार महंत को ईंटं के भटठे पर काम करने वाले ने फोन से सूचित किया कि भटठे के पास नाले मे किसी की लाश पानी मै तैर रही है।
पंचायत उपप्रधान ने मौके पर जाकर लाश को देखा उसके वाद उसने इसके परिजनो को फोन किया कि नाले मे किसी की लाश मिली है पहचान लो।
बुजुर्गों के परिजनों ने मौके पर आकर लाश को पहचान लिया। पहचान होने के वाद उप प्रधान रवि कुमार ने पुलिस थाना ज्वाली को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को परिजनों की मौजूदगी मे पानी से वाहर निकाला मृतक की पहचान वावू राम (80) वर्षीय वार्ड न 3 गांव सुगाल निवासी के रुप में हुई है।
लाश काफी सड़ चुकी थी और लाश लगभग घर से एक किलो मीटर की दूरी पर मिली। परिजनों द्वारा काफीं ढूंढने के वाद आज 15 दिन वाद नाले में तैरती हुई लाश मिली ।
ज्वाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसके परिजनो के बयान दर्ज करके लाश को नुरपूर अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
