लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के पद हेतु साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एस.आर कपूर ने बताया कि मैसर्ज रियलायंस निप्पोन लाईफ इंश्योरैंस कम्पनी लि., शाखा दूसरी मंजिल एक्सिस बैंक के समीप, इंदिरा मार्केट मंडी द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के 5 पदों को भरा जा रहा है, जिसके लिए साक्षात्कार 22 दिसम्बर, 2021 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में लिए जायेंगे ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल बेरोजगार विवाहित महिलाएं ही पात्र हैं। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तथा आयु सीमा 30-42 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, अपडेटिड रिज्यूम सहित 22 दिसम्बर, 2021 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10 बजे उपस्थित हों।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...