
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विधानसभा क्षेत्र झंडूता की ग्राम पंचायत रोहल व बलगाड कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में अमरज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों द्वारा लोगों को प्रदेश सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल वासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सहारा योजना चलाई गई है। सहारा योजना के अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत मरीजों को 3000 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है।
आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से वंचित सभी परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 180 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।
कार्यक्रम में कला मंच की अध्यक्ष अमरावती मोहिला सहित कलाकार वीना देवी, राजेश कुमार , रतन चंद, कमल गुप्ता ,रोशन लाल, निशा कुमारी, शालिनी, पल्लवी कुमारी , अंकु ने गृहणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना , शगुन योजना, जल जीवन मिशन, श्रम कार्ड बनवाने व श्रम कार्ड के लाभों के बारे लोगों को जागरूक किया और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया । तथा नशा निवारण पर भी जागरूक किया ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान राज कुमार , ग्राम पंचायत उपप्रधान अजय कुमार , बार्ड सदस्य सत्य देवी , कैलाश चंद उपस्थित थे ।
