गश्त के दौरान कार में चरस बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव जसवाल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने रविवार देर सायं मलां में एक कार से 132.92 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान मलां रेलवे फाटक के समीप पालमपुर की तरफ से आ रही एक मारुति कार (नम्बर एचपी 39 ए 0605) को रोक कर गाड़ी के कागजात मांगे तो कार चालक पुलिस को देख कर हड़बड़ा गया।

जिस पर पुलिस को चालक पर शक हुआ तथा पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो पुलिस ने कार की सीट के नीचे एक लिफाफे में रखी 132.92 ग्राम चरस बरामद की। कार चालक की पहचान मोहन सिंह निवासी भंगवार जिला कांगड़ा के रूप में की गई।

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मादक द्रब्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...