गग्गल में सरकारी कर्मचारी चिट्टे के साथ अरेस्ट

--Advertisement--

गगल पुलिस ने रात को चंबा के दो आरोपी किए गिरफ्तार, 7.31 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा

हिमखबर डेस्क

गगल पुलिस ने चंबा के दो युवकों को 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना गगल के सह प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि यह दोनों युवक सराह मार्ग पर सनौरा के पास खड़े थे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मुख्य आरक्षी दीपक और टीम ने इन युवकों की तलाशी लेने की कोशिश की तो इन दोनों युवकों ने एक पुडिय़ा झाडिय़ों में फेंक दी। जिसमें चिट्टा पाया गया। उन्होंने दोनों युवकों को गगल पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पुडिय़ा में 7.31 ग्राम चिट्टा मिला है। युवकों की पहचान जिला चंबा के गांव रजेरा निवासी सुदेश कुमार और गांव संचूई निवासी अमर कुमार (28) के रूप में हुई है। इनमें एक युवक सरकारी कर्मचारी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को अदालत में पेश किया। माननीय अदालत ने इन दोनों युवकों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...