गंदगी के बीच भविष्य संवार रहे विद्यार्थी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विकास खंड मैहला के अंतर्गत राजकीय बच्च स्कूल रंडियारा में गंदगी के बीच विद्यार्थी भविष्य संवार रहे हैं। सरकारी स्कूल में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। स्कूल के शौचालय व रसोईघर में गंदगी का आलम है। शौचालय में कई दिनों से सफाई न होने के कारण बदबू का आलम है। इसके अलावा दीवार का फर्श भी बदरंग हो गया है। इस कारण विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल परिसर में स्थित शौचालय के पास गुजरने व शौचालय में जाने पर विद्यार्थियों को नाक बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ न होने के कारण बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। हालांकि लंबे समय के बाद स्कूल खुलने व कोरोना से बचाव के लिए कई स्कूलों ने बेहतर प्रबंध किए हैं ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। लेकिन रंडियारा स्कूल में बच्चों को गंदगी के कारण अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मिड-डे-मील के रसोईघर का भी हाल बेहाल है। सफाई न होने से यहां काफी गंदगी पड़ी हुई है। कोरोना संकट के कारण लंबे समय स्कूल के बंद रहने पर भी गंदगी का आलम बना है। विद्यार्थियों, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से शौचालय व रसोईघर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि गंदगी के बीच किसी तरह की बीमारी फैलने का खतरा पैदा न हो सके और कोरोना संक्रमण के भय से भी बचा जा सके।

स्कूल इंचार्ज विचित्र सिंह के बोल

स्कूल बंद रहने व पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई है। पानी की नियमित आपूर्ति होने पर जल्द शौचालय व रसोईघर की सफाई कर दी जाएगी ताकि गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...