खौफनाक:कांगड़ा और चम्बा की सीमा पर स्थित गांव बलाना में मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितीश पठानियां

जिला कांगड़ा और चम्बा की सीमा पर स्थित गांव बलाना में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। मौके पर पहुंचे थाना सिहुंता के एसएचओ रोहित गुलेरिया और डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश कुमार (48) पुत्र रतन चंद गांव बलाना तहसील सिहुंता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल समोट में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

राकेश कुमार मूल रूप से ड्राइवर का काम करता था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह शराब पीने का भी आदी था और शराब पीकर अक्सर परिवार के साथ मारपीट भी करता था। मौके पर एकत्रित लोगों ने बताया कि उसने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के चलते वह कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related