खुशखबरी: एक हफ्ते में रेगुलर होंगे अध्यापक, शिक्षा विभाग ने मांगी डिटेल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

राज्य के सरकारी स्कूलों में 31 मार्च तक अनुबंध आधार पर कार्यरत हजारों शिक्षकों रेगुलर करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी और टीजीटी शिक्षकों का डाटा सभी डिप्टी डायरेक्टर से डाटा मांगा है। ये डाटा पांच अप्रैल तक भेजना होगा। काफी लंबे समय से ये शिक्षक नियमितिकरण का इंतजार कर रहे थे।

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग डॉ पंकज ललित की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को सर्कुलर जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर से उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से लैक्चर जो दो साल की अवधि पूरी कर चुके हैं उन्हें भी रेगुलर किया जाना है, लेकिन हैरानी का विषय है कि अभी तक इन्हें रेगूलर करने के बारे में अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। बीते रोज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉमामराज पुंडीर ने निदेशक से इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारियों का अनुबंध काल को तीन वर्ष से दो वर्ष कर चुका है जिससे हजारो कर्मचारियों को फायदा हो रहा है। पुंडीर ने जल्द प्रकिया पूरी करने के लिए के लिए डॉ पंकज ललित का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करे।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के आग्रह पर शिक्षा निदेशक प्राथमिक डॉ पंकज ललित ने प्रदेश के सभी शिक्षको का जिनके दो वर्ष पूरे हो गए हैं उनका डाटा सभी जिलों से मंगाने का काम शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...