खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री को मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल के फागू इलाके में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। हादसे में मृत हुए दो लोग पिता-पुत्री बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एक मारुति कार सीएच 01वाय-8026 रविवार को धरेच गांव के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक परिवार के तीन लोग सवार थे, जो धरेच से ठियोग जा रहे थे।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्री की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त ठियोग के सतोग निवासी रामा नन्द (65) और उसकी बेटी शिला देवी (44) निवासी दलोग के रूप में हुई है। कार को मृतका का पति चला रहा था, जो घायल है और उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है।

पुलिस ने इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...