क्वार्टर से कॉलेज निकला छात्र लापता, पिता ने लगाई बेटे को ढूंढने की गुहार

--Advertisement--

क्वार्टर से कॉलेज निकला छात्र लापता, पिता ने लगाई बेटे को ढूंढने की गुहार

सुंदरनगर, 31 मई – अजय सूर्या

सुंदरनगर स्थित अपने क्वार्टर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के लिए निकला 18 वर्षीय छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने बेटे की तलाश हर जगह की, लेकिन उसका कोई भी अता-पता नहीं चल पाया। बेटे के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों ने सुंदरनगर पुलिस को बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पिता दुर्गा सिंह निवासी हवाणी सदर मंडी ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अपनी बहन के साथ सुंदरनगर स्थित एक क्वार्टर में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह क्वार्टर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के लिए निकला था।

जब शाम तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश हर जगह की, लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया है। अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पिता दुर्गा सिंह ने बताया कि बेटे ने एमबीए (MBA) का टैस्ट दिया था, उसमें उत्तीर्ण न होने के चलते बेटा कुछ परेशान था।

पिता दुर्गादास ने मामले की शिकायत सुंदरनगर पुलिस को सौंप बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता ने मीडिया के माध्यम से लोगों से भी आम जनता से अपील की है कि अगर उसका बेटा कहीं भी दिखाई देता है तो उनके मोबाइल नंबर 98173-17061 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...