क्लास में पढ़ाते वक्त टीचर को आया हार्ट अटैक, मौत

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या 

जोगिंद्रनगर स्थित आईटीआई में शनिवार को घटी एक एक दुखद घटना में आईटीआई परिसर में तैनात इंस्ट्रक्टर मूल राज (43) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मूलराज अपनी क्लास ले रहे थे कि तभी वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। आईटीआई स्टाफ ने तुरंत उन्हें पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आईटीआई प्रिंसिपल नवीन कुमारी के बोल 

आईटीआई के प्रिंसिपल नवीन कुमारी ने बताया कि क्लास के दौरान अचानक हुए इस हादसे से सभी लोग स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि मूल राज बच्चों को पढ़ा रहे थे और अचानक अचेत हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

मूलराज की मृत्यु से उनका परिवार सदमे में है। उनके 2 बच्चे (एक 14 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी) अब अपने पिता के बिना रह जाएंगे। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने सभी को हैरान कर दिया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...