क्रांति युवा मंडल नियांगल ने शुरू की अनोखी पहल

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत नियांगल के क्रांति युवा मंडल के सदस्यों ने शुरू की महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर की निशुल्क सुविधा इसका सारा खर्च क्रांति युवा मंडल के सदस्य उठाएंगे। इससे पहले भी क्रांति युवा मंडल एक से बढ़कर एक समाजिक कार्य करता आया है।

पंचायत उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह ने बताया कि हमारा युवा मंडल बहुत ही बेहतरीन कार्य करता आया है और मैं हर समय युवा वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता हूं और आज हमने महिलाओं के मान सम्मान एवं उनको अपने रोजगार के प्रति सक्षम बनाने के लिए उन्हें निशुल्क सिलाई सेंटर की ओपनिंग की है। जिसमें उन्हें निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस अवसर पर क्रांति युवा मंडल के प्रधान अंकु नरयाल उपप्रधान बलवान सिंह संस्थापक मिल्कियत काका वार्ड मेंबर फूलो देवी और गांव के गणमान्य व्यक्ति प्रोफेसर सरताज सिंह अध्यापक नरताज सिंह हेल्थ डॉक्टर अजमेर सेन और समस्त युवा मंडल के सदस्य और गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...