कोविड कर्मचारी पगार को तरसे, तीन महीने का सेवा विस्तार समाप्त, बहाली की चिंता लगी सताने

--Advertisement--

टांडा मेडिकल कालेज-अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का तीन महीने का सेवा विस्तार समाप्त, बहाली की चिंता सताने लगी

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों को मार्च में तीन महीने के सेवा विस्तार 30 जून को समाप्त हो गया है।

विदित है कि कोविड के समय में रखे गए 135 नर्सेस, 96 वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारी व 4 सिक्योरिटी गार्ड का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा हो गया था और उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था परंतु बाद में इन कोविड आउटसोर्स कर्मचारीयों को फिर से काम पर रख कर इनकी नौकरी को बहाल कर दिया गया था।

इन आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी पुन: मिल गई थी साथ में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महीने के लिए जून माह तक सेवा विस्तार भी दे दिया गया था परंतु 30 जून को इनके तीन महीने पूरे हो गए हैं लेकिन अभी तक इन्हें लिखित में कोइ भी सूचना नहीं मिली है।

हालांकि टांडा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निर्देशक मेजर अवनिंदर कुमार व मेडिकल सुपरिटेंडेंट मोहन सिंह ने कोविड कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कोविड कर्मचारियों के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी गई है बस लिखित में सूचना आना बाकी है तब तक प्रशासन की तरफ से इन्हें नौकरी को जारी रखने के मौखिक आदेश कर दिए गए हैं।

कोविड कर्मचारियों की नोकरी यथावत काउंटिन्यू चलती रहेगी। लेकिन अभी भी वेतन की चिन्ता इन्हें सता रही है कि घर का खर्चा कैसे चलेगा बच्चों के स्कूल की फीस कैसे भरेंगे। इन लोगों की चिंताएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं की परिवार के अन्य खर्चों को पूरा कैसे किया जाएगा।

चार महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक भी वेतन देने की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों ने जैसे तैसे बच्चों की एडमिशन फीस का जुगाड़ तो कर लिया था परंतु आज जून माह भी बीत चुका है इन कर्मचारियों का कहना है की घर का बजट बूरी तरह से बिगड़ चुका है।

अब इन कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं । इन कर्मचारियों का कहना है की हर माह बिना वेतन के कैसे गुजारा किया जा रहा है यह केवल हमारा मन ही जानता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...