कोरियर की आड़ में चलता था नशे का कारोबार, खुफिया सूचना के मिलते ही पुलिस ने बरामद किए नशे के कैप्सूल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायत जोगीपुर के वार्ड नंबर 6 में एक युवक जोकि कोरियर सर्विस का कारोबार कर्ता है से नशे के 200 कैप्सूल बरामद किए गए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि एक युवक दीपक कुमार आयु 32 साल पिता का नाम विजय कुमार गाँव जरोट तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा का रहने वाला है। पिछले 3 महीने से जोगीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में एक किराये की दुकान में कोरियर का कारोबार कर रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस किराये की दुकान पर नारकोटिक्स विभाग द्वारा आज दिनाँक 31 दिसम्बर 2021 दोपहर 2 बजे छापा मारने पर 200 कैप्सूल सपासमोपरोक्सोबोन के बरामद किए गए। जिसके बाद उक्त युवक को sec 22 NDPS act के तहत पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा युवक से जांच पड़ताल की जा रही है। अतः उक्त युवक को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...