कोटला क्षेत्र में कोरोना नियमों के तहत पूरी सतर्कता के साथ योग दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

कोटला, स्व्यम

सोमवार को विश्व योगा दिवस कोटला क्षेत्र में कोरोना नियमों के तहत पूरी सतर्कता के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल ज्वाली के कार्यकर्ताओं ने कोटला मैदान में योग करके विश्व योग दिवस मनाया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा ऑनलाइन योगा अभ्यास का आयोजन किया गया !

इस अभ्यास में सभी ने रुचि दिखाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! पाठशाला के प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने बच्चों को योगा से हमारे शरीर को होने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की!

कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बच्चों से कहा की यदि आज के समय में अपने शरीर को तंदुरुस्त रखना है तो नित्य हमें योगा अभ्यास करना चाहिए! रोजाना योगाभ्यास करने से हम मानसिक तथा शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।

इस ऑनलाइन योगा अभ्यास मे पाठशाला प्रवक्ता रजनीश कुमारी, नीलम चौहान (टीजीटी विज्ञान), कुलदीप पठानियां, गिरीश कुमार, अमित तथा अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...

अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भरा नामांकन, बड़े चेहरे रह गए पीछे

हिमखबर डेस्क कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा...