कैसे हुई भीषण गर्मी और लू लगने से व्यक्ति की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा

--Advertisement--

कैसे हुई भीषण गर्मी और लू लगने से व्यक्ति की मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा

इंदौरा – मोनू ठाकुर

भीषण गर्मी और लू के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (55) पुत्र जगदीश कुमार निवासी वार्ड नं.-9 डमटाल तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मोहटली में किराए के कमरे में रहता था और डमटाल में नया मकान बना रहा था।

थाना डमटाल प्रभारी कल्याण सिंह के बोल

थाना डमटाल प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने गत दिन रमेश को आम के बगीचे में बैठे हुए देखा और उस समय उसकी सेहत ढीली दिखाई दे रही थी। लोगों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कयास लगाया जा रहा है कि रमेश कुमार की मृत्यु गर्मी और लू लगने की वजह से हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...