हिन्दू जागरण मंच ने गौवंश की तस्करी करते पकड़े 2 ट्रक, चालक मौके से फरार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के भियूरा के पास गौवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। यहां हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्त्ताओं ने 2 ट्रकों को पकड़ा है, जिनमें गौवंश को ले जाया जा रहा था। वहीं दाेनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्त्ता जैसे ही भियूरा पहुंचे तो वहां पर इन ट्रकों पर तिरपाल डाली गई थी। जब कार्यकर्त्ता ट्रकों के पास पहुंचे तो उनके चालक मौके से भाग गए। इसके बाद इन पशुओं की सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस ने ट्रकों को चैक किया तो इनमें एक गाय व 7 बैल थे।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल ठाकुर ने बताया कि गौवंश की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर तिलकराज, विशाल ठाकुर, शक्ति ठाकुर, पंकज नायक, मिथल वालिया, जीवन ठाकुर, अंकुश, व नितेश कुमार भी वहां मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...