कैबिनेट के बाद दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, बागियों की घर वापसी के दिए संकेत

--Advertisement--

शिमला, 7 मार्च – रजनीश ठाकुर

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हुए हैं। हिमाचल के सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों की जानकारी देंगे और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगे।

शिमला में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 6 बर्खास्त बागी विधायकों बारे पूछे गए सवाल पर कहा कि सुबह का भुला हुआ शाम को अगर घर आ जाये तो उसे भुला नहीं कहते।

अगर कोई व्यक्ति गलती करता है। उसके बाद कोई बातचीत का रास्ता निकलता है तो उस पर विचार किया जा सकता है। हालांकि सीएम ने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा लेकिन कहीं न कहीं बागियों की घर वापसी के संकेत भी दिए हैं।

‘अपने आपको बेच दिया…’

सीएम सुक्खू ने कहा कि जो लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, अपने आपको बेच देते हैं, जनता ऐसे भ्रष्ट नेताओं को उखाड़ कर फेंक दें और लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों को उन्होंने जनता से करारा जवाब देने की अपील की।

इस दौरान सुक्खू ने प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उनकी सरकार ने प्रदेशवासियों को कई योजनाएं दी हैं। साथ ही कई विकासकार्य भी करवाए गए हैं।

पंचकूला से आगे नहीं बढ़ पा रहे बागी

इसके बाद सुक्खू ने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा वो तो एक सप्ताह से पंचकूला में जेल की तरह बंद हैं। आगे ही नहीं बढ़ पा रहे। अगर वे हमसे अनुरोध करेंगे तो हम उन्हें वापस लेकर आएंगे। जो व्यक्ति इंसानियत ईमानदारी और नैतिकता को जिंदा रखता है, वही इतिहास बनाता है।

बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करने के लिए रवाना हुए हैं। सुक्खू ने इस दौरान ये भी कहा कि मैं कोई पहली बार दिल्ली नहीं जा रहा हूं।

इससे पहले बीते दिन मुख्यमंत्री अपने हमीरपुर दौरे के दौरान बागी नेताओं पर खूब बरसे थे। उन्होंने अपने दो बागी विधायक राजेंद्र राणा और इंद्र दत्त लखनपाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि 27 फरवरी को दोनों ने हमारे साथ खाना खाया और अगली ही सुबह हमारे खिलाफ मत दे दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...