कैंसर से पीड़ित महिला को 9 महीने से नहीं मिली सहारा योजना की पेंशन

--Advertisement--

कैंसर से पीड़ित महिला को 9 महीने से नहीं मिली सहारा योजना की पेंशन

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल संगडाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत शामरा के गांव गराडी निवासी शांति देवी कैंसर रोग से पीड़ित महिला को सहारा योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। 9 महीने से इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन खातों में जमा नहीं की गई है। शांति देवी को लगभग 9 महीने से पेंशन न मिलने से इलाज करवाने में परेशानी हो रही है।

बीमारी से जूझ रही शांति देवी ने बताया कि मेरा कैंसर रोग का उपचार पेंशन के माध्यम से सुचारू रूप से हो रहा था, लेकिन पेंशन न मिलने के कारण मुझे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शांति देवी ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मुझे पेंशन दी जाए तथा जो 9 महीने से बंद पड़ी पेंशन उसे जल्द जारी किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...