केवल सिंह पठानिया के दिशा निर्देशों में सोलन का किला फतेह।

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन कुमार

सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। इसमें मुख्य भूमिका केवल सिंह पठानिया ने निभाई है।

उन्हें इन चुनाबों में प्रभारी बनाया गया था। उंन्होने इस कार्य को बखूबी निभाया है। गौर हो कि इन्हें पूर्ब मुख्यमंत्री के हनुमान का दर्जा मिला हुआ है। इन चुनाबों में भी उंन्होने फतेह दिला कर सोलन नगर निगम चुनाबों की जीत कांग्रेस की झोली में डाल दी है।

इस कड़ी में चुनाव के लिए नगर निगम परिसर में आज दूसरी बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक में भाजपा के सभी सात पार्षद गायब रहे थे जिस वजह से कोरम पूरा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ।

गौरतलब है कि नगर निगम सोलन में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के लिए अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था।

कई दिनों से पार्षदों की सदस्यता को लेकर जोड़-तोड़ चल रही थी। कांग्रेस की जीती बाजी को पलटने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही थी।

इस तरह हर मुश्किल का सामना करते हुए पठानिया ने कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...