केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा स्थित जमीन की निशानदेही का कार्य 30 सितम्बर तक होगा पूर्ण: डॉ. निपुण जिंदल

--Advertisement--

Image

जदरांगल स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय की भूमि के जियोलोजिकल सर्वे के लिए 25 को पहंुचेगी टीम

धर्मशाला, 17 सितम्बर- राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा की जमीन की निशानदेही को लेकर जो कार्य लम्बित पड़ा था उसको लेकर आज देहरा में उपायुक्त तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने एसडीएम देहरा, जिला वन अधिकारी देहरा, बीडीओ, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा नायब तहसीलदार के साथ बैठक की।

उपायुक्त ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय को लेकर जो कार्य योजना बनाई गई थी उसके तहत निशानदेही का कार्य 30 सितम्बर, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 81 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की तथा 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नाम स्थानातंरित हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए जदरांगल में 75 हेक्टेयर वन भूमि चयनित की गई है उसकी विस्तृत जियोलोजिकल सर्वे के लिए 25 सितम्बर, 2021 को जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंचेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...