केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया संविधान दिवस

--Advertisement--

Image

नलेटी/देहरा – आशीष कुमार

शनिवार (26 नवंबर) को केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई।

इसमें विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सामाजिक विज्ञान ने कहा कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर साल मनाया जाता है जो संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्त्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा राशि शर्मा ने संविधान सभा पर हिंदी भाषा में अपने विचार रखे। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा जानवी ठाकुर ने अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया।

करीब 11 बजे विद्यालय के सभी बच्चों , शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों ने संविधान उद्देशिका की शपथ लेकर संविधान दिवस मनाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...