चम्बा – भूषण गुरुंग
केन्द्रीय मुख्य शिक्षक ओम राज शर्मा ने पद संभालते ही विभागीय दिशा निर्देशों को कडाई से अनुपालन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने समस्त स्टाफ के मोबाइल फोन अपने कार्यालय में साईलेंट मोड पर रखवाने शुरू कर दिए हैं। तथा प्रत्येक कक्षा में दिन में दो तीन बार जा कर शैक्षणिक निरीक्षण का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
कोई भी अध्यापक पाठशाला समय में परिसर से बाहर न जाने के लिए साफ साफ आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्याह्न भोजन में भी MDM प्रभारी और बावर्ची को कडे निर्देश दे दिए गए हैं कि खाने की गुणवत्ता में कमी नहीं आनी चाहिए। और दाल बगैर सघनी होनी चाहिए।
पाठशाला के एक परसेवी अध्यापक ने गत वर्ष एक चारदीवारी इस तरह बनवाई कि उसकी दोनों दीवारों के बीच में मिट्टी भरवा दी। अब वे एक चारदीवारी के साथ साथ किचन गार्डन भी बन चुका है। जिसमें वर्तमान समय में मेथी धनिया व प्याज वगैरह लगवा रखा है।
इस पर भी मुख्य शिक्षक महोदय ने निर्देश दे रखे हैं कि सुबह पानी देना व खाली समय में इस किचन गार्डन की रूपाई व गुडाई भी करनी है। यह आदेश MDM कार्यकर्ता व मल्टी टास्क के लिए जारी हुए हैं। उन्होंने पाठशाला के समस्त सुधार के लिए अब तक तीन मीटिंग कर चुके हैं।
पद ग्रहण करने के उपरांत ही उन्होंने मीटिंग बुला कर सबको अपने बारे में अवगत करवा दिया था। कि जिस कार्य के लिए सरकार ने हमें नियुक्ति दी है उसमें ढील बर्तने वालों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
उनका कहना है यहाँ पर पढाई जैसा माहौल ही नहीं बना है। पूरा दिन ग्राउंड में वाली बाल की धमक और शोर में शिक्षा बेहतर कैसे हो पाएगी। अपने स्तर पर पढाई का वातावरण सृजित किया जाएगा, चाहे इसके लिए उच्च अधिकारियों को क्यों न लिखना पड़े ।

