केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक, हालत नाजुक, उपचार जारी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और जोनल अस्पताल मंडी में उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। बीती 4 मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ। मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया जहां से बीती रात को उन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

बता दें कि पंडित सुखराम की उम्र 95 वर्ष की है और ऐसी अवस्था में डॉक्टरों की टीम पल-पल की हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं परिवार के सदस्य भी जोनल अस्पताल मंडी में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से क्लॉटिंग भी हुई है। जिससे चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

वहीं जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने पंडित सुखराम को अस्पताल में दाखिल किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...