कृषि मंत्री के बेटे ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कही यह बात

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा दौरे के बीच कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने अपनी ही सरकार पर तीखा तंज कसा है।

कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक और सीपीएस रह चुके नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर उस समय पोस्ट डाली जब मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।

मुख्यमंत्री के साथ नीरज भारती के पिता कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी थे। नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट में लिखा है कि व्यवस्था परिवर्तन तब होगा, जब अवस्था परिवर्तन होगा। अवस्था अभी भी वैसी ही है जैसे दिसंबर 2022 तक थी।

गोर हो कि नीरज भारती पहले भी सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सूबे की एक चौथाई 15 विधानसभा सीटों वाला कांगड़ा जिला हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है।

कांगड़ा जिले से कांग्रेस सरकार के मंत्री के बेटे का अपनी ही सरकार पर तंज कसने का क्या कारण है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...