कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार; 42 किलो 64 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद

--Advertisement--

कुल्लू,7 नवंबर – अजय सूर्या

कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। कुल्लू में 42.64 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने भुंतर में एक निजी होटल से पंजाब के दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम हाथीथान चौक भून्तर में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि हाथीथान चौक के नजदीक होटल चमन बसेरा होम स्टे के कमरा-205 में दो लड़के पंजाब के रहने वाले हैं। जिसके चलते टीम ने होटल के कमरा को चैक किया जहां युवकों से 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह (26) व सुखजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह (22) के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस की धारा 21 व 29 के तहत गिरफ्तार कर थाना भुंतर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

इस टीम में मुख्य आरक्षी समद सिंह, मुख्य आरक्षी विकास , मुख्य आरक्षी सारंग, मानक मुख्य आरक्ष अतुल शर्मा, मानक मुख्य नितिश कुमार ,आरक्षी दिनेश गीर तथा आरक्षी अशोक कुमार शामिल थे।

टीम ने दोनों आरोपितो को गिरफ्तार कर में मामला दर्ज करवा लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेमचंद वर्मा ने बताया कि पंजाब के दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। मामला भुंतर पुलिस थाना में दर्ज करवा लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि चिट्टा तस्करी मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चिट्टा की खेप कहां से लाई और कहां देनी थी इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...