कुनसल पंचायत, बैजनाथ में छात्रों ने वनाग्नि रोकथाम पर निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष 

कुनसाल पंचायत, बैजनाथ में जलवायु परिवर्तन और वनाग्नि की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महिमा पासवान ने किया। जिसमें प्रिंसिपल और सामुदायिक आयोजक शीतल, ओमदत्त शर्मा, सुदेश और अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। रैली के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से वन संरक्षण और अग्नि-निवारण के महत्व को प्रभावी ढंग से समझाया।

हंस फाउंडेशन बैजनाथ ब्लॉक में विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से समुदाय की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। इस रैली के जरिए लोगों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही वन्यजीवों को होने वाले संभावित नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया। इस पहल ने वन संरक्षण की जिम्मेदारी को समझने और निभाने की प्रेरणा दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...