कुठेड़ में तेंदुए ने मार डाली दो बकरियां

--Advertisement--

कुठेड़ – महिंद्र सिंह

उपमंडल ज्वाली के जंगलों में आग लगने के कारण तेंदुए घरों की तरफ रुख कर रहे हैं तथा पंचायत कुठेड़, नढ़ोली, नाणा, आंबल, भलाड़, हार में दहशत का माहौल है। तेंदुए। को शावकों के साथ सड़कों पर घूमते हुए सरेआम देखा जा सकता है।

अभी हाल ही में तेंदुआ ने भलाड़ में गोशाला में बंधी बकरियों को अपना शिकार बना लिया था तथा अब नढ़ोली में शनिवार रात्रि को तेंदुए ने गोशाला में बंधी दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए ने अजरू निवासी कुठेड़ की दो बकरियों को मार डाला है।

तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं तथा घरों से न तो स्वयं बाहर निकल रहे हैं और न ही बच्चों को अकेले भेज रहे हैं। कुठेड़ निवासी अजरू, वीर मोहम्मद, गुलामदीन, शुकरदीन, बहिद खान, कालू दीन इत्यादि ने कहा कि दो साल पहले हमारे गांव में ही बाहर सोई हुई महिला को बाघ ने मार डाला था। अब फिर ऐसी घटना घटित न हो। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि बाघ के आतंक से निजात दिलाई जाए।

बीडीसी सुरिंदर कुमार के बोल

बीडीसी सुरिंदर कुमार ने कहा कि परिवार गरीब है तथा प्रशासन परिवार की आर्थिक सहायता करें। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ा जाए तथा लोगों को आतंक से निजात दिलाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...