किसी भी टेक्नोलॉजी को किया जा सकता है हैक, जनता की मांग पर एक बार बैलेट पेपर से करवाने चाहिए चुनाव

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि किसी भी टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी के ज्ञाता एलन मस्क ने ये बोला है। देश में जब ईवीएम बनना बंद हो गई है तो शक को दूर करने के लिए जनता की मांग पर बैलेट पेपर पर भी चुनाव करवाए जाने चाहिए जिससे ईवीएम को लेकर पैदा हुआ शक दूर हो जाएगा।

वहीं, हिमाचल भवन को कुर्क करने को लेकर आए फैसले पर सीएम सुक्खू ने कहा कि 64 करोड़ का आर्बिट्रेशन का फैसला सिंगल बैंच से आया है। इसका एक नियम होता है जिसमें पैसा जमा किए जाने तक अपील नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि पैसा जमा करने में थोड़ी देर जरूर हुई है।

राजस्थान सरकार के खिलाफ भी बीकानेर हाउस को कुर्क करने का फैसला आया था। ये व्यवस्था ही ऐसी है, जिसको ज्यादा सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। जब हमने आसानी से 280 करोड़ रुपये जमा किए थे, तब भी सरकार के खिलाफ फैसला आया था। हमने उसको भी जीता है। हम 64 करोड़ वाले केस को भी जीतेंगे।

भाजपा ने व्यक्तिगत और पार्टी हित में लिए फैसले

हिमाचल सरकार के 11 दिसंबर को दो साल पूरा होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार का दो साल का जश्न नहीं है बल्कि कार्यकाल पूरा होने को लेकर कार्यक्रम है। इस दौरान हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सक्षम हुए हैं। इन दो सालों में हमने कई विभागों में व्यवस्था परिवर्तन किया है।

उन्होंने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि हम सत्ता सुख नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं इसलिए हम हिमाचल के हित में फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यक्तिगत और पार्टी हित में फैसले लेकर संपदा को लुटाने का काम किया है लेकिन हमारी सरकार उस संपदा को ना तो लूटने देगी और ना लुटाने देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...