किसानों को नहीं मिल रही खाद: केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार बागवानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा की नीतियां किसान व बागवान विरोधी हैं। प्रदेश में खाद को लेकर मारामारी मची है। किसानों से सरेआम ज्यादा दाम वसूल कर खाद ब्लैक में बिकने लगी है। उन्होंने कहा कि डिपो में खाद नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ी जा रही हैं।

पठानिया ने कहा कि किसान खेतों में गेहूं की बिजाई कर चुके हैं और यूरिया खाद खेतों में डाली जानी है, लेकिन खाद न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि डिपो में खाद नहीं है। इसलिए उन्हें मुश्किलें पेश आ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनकी गेहूं की फसल खराब न हो जाए।

इस समस्या को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव केवल सिंह पठानिया सहित अन्य लोगों ने डी.सी. कांगड़ा के माध्यम से कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...