किसानों की मेहनत पर फिरने लगा पानी, त्यौरा मंडी में सडऩे लगी धान की फसल

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

इंदौरा के मंड क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों की धान की फसल की खरीद के लिए त्यौरा में मंडी खोली गई थी, लेकिन मंडी में अधिकारियों और ठेकेदार ढीले रवैया के कारण फसल सडऩे की कगार पर आ पहुंची है। किसान यहां अपनी फसल खेतों से काटकर सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल में रजिस्टर करने के बाद मंडी में पहुंच रहा हैं, लेकिन मंडी में जिस ठेकेदार को धान की सफाई का ठेका दिया गया है, उसकी लेबर कम होने के कारण 15 तारीख को पोर्टल में दर्ज 23 किसानों में मात्र 18 किसानों की ही फसल उठाई जा सकती है।

किसान अपनी फसल को काटकर मंडी में उपस्थित अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए बेबसी से देख रहा है। स्थानीय विधायक रीता धीमान विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में हो रहे चुनावों में व्यस्त हैं। जब इस समस्या को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से बात की गई तो उन्होंने कहा हिमाचल में हम पहली बार धान की खरीद कर रहे हैं। धान खरीद के दौरान जो भी कमियां आ रही हैं, उसको जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...

हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के...

एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के...

मैड़ी मेले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में...