कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन, 30 सेकंड में पहाड़ी से गिरा हजारों टन मलबा आज भी हाईवे बहाल होने के आसार कम

--Advertisement--

चक्कीमोड़ में दोनों ओर से काम कर रही पोकलेन मशीन काफी हद तक मलबा हटा चुकी थीं। लेकिन 12:45 बजे हजारों टन मलबा फिर सड़क पर आ गया है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। वहीं, बीते कई दिनों से कालका शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद है। ऐसे में आज फिर से कालका शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हो गया।

जानकारी के मुताबिक,कालका शिमला नेशनल हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप शनिवार को फिर से भूस्खलन हुआ। जिसकी वजह से फोरलेन के खुलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

शनिवार को हालांकि दोपहर तक सड़क के दोनों सिरों को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी हद तक मार्ग को बाहर कर दिया गया था,लेकिन इसी दौरान अचानक से पहाड़ी फिर से मलबा आना शुरू हो गया। मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से सड़क पर आ गया।

लगातार मलबा आने की वजह से कालका शिमला रेलवे लाइन को भी खतरा पैदा हो गया है । जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है इससे करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन गुजर रही है। बार-बार पहाड़ी से मलबे गिरने के कारण ढंगे का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है।

एनएचएआई परियोजना निदेशक के बोल

एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन का बहाल करने का कार्य जारी है। वहीं मौसम भी बहाल कार्य में बाधा बन रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...