कार से 134 ग्राम चरस बरामद, पठानकोट के दो लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

तुनुहट्टी – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 134 ग्राम चरस बरामद की है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को तुनुहट्टी पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस दल आने जाने वाले वाहनों की रूटीन जांच पड़ताल करने में जुटा हुआ था। दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर चम्बा की ओर से एक निजी कार नम्बर पी.बी.35जे-9005 आई। इसमें दो लोग सवार थे। वह पठानकोट की ओर जा रहे थे। पुलिस दल ने कार को जांच के लिए रोका।

चालक से पूछताछ करने पर वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब कार की गहनता से जांच की गई तो कार में कुल 134 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गौरव शर्मा निवासी पठानकोट और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी पठानकोट बताया। चालक का ससुराल भी तीसा क्षेत्र में बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर ही चरस को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...