कार से उतरने के बाद अचानक गहरी खाई में जा गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा-जोत मार्ग पर तलाई के निकट एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में सेवारत था। सोमवार को वह ड्यूटी पर तैनात था।

शाम को ड्यूटी से छुट्टी करने के बाद वह अपनी कार में सवार होकर चुवाड़ी की तरफ जा रहा था। जब तलाई के निकट पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और उसके दो टायर सड़क से बाहर निकल गए, जिसके चलते कार हवा में लटक गई। युवक कार से उतरा और बाहर आकर कार के टायर चैक करने लगा। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पीछे से आ रही एक पिकअप में सवार लोगों ने कार को सड़क किनारे लटका देखा। अंदर कोई नहीं था।

इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। युवक को गंभीर हालत में खाई में निकाला और उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया।

युवक के परिजन उसे पठानकोट ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक को वापस लाया गया। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया।

एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...