कायाकल्प परिणाम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिमोलग ने जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

कायाकल्प परिणाम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिमोलग ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया 11 जून 2024 को मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कायाकल्प परिणाम वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए घोषित किए।

कायाकल्प प्रोग्राम में स्वछता एवं बेहतर सेवाओं के मानको के तहत अस्पतालों का आंकलान किया जाता है। इस कार्यक्रम में चार श्रेणीया होती है। प्रथम श्रेणी में जिला हॉस्पिटल और एक सिविल हॉस्पिटल होते है। दूसरी श्रेणी में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र होते हैं। तीसरी श्रेणी मे पी.एच.सी होती है। इस तीसरी श्रेणी मे पी.एच.सी सरिमोलग ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके तहत प्रथम श्रेणी के अवार्ड मे पी.एच.सी को 2 लाख रुपए दिए जाते है।

जिला मुख्यालय से सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण इस संस्थान के लिए 2 लाख रुपये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिया जाना बहुत मायने रखता है तथा इसके बाद पी.एच.सी के बेहतर भविष्य के लिए NQAS प्रमाणित करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता पर होगा।

चिकित्सा अधिकारी सरिमोलग ने आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, प्रधान मोलग, सीएमओ काँगड़ा, बीएमओ नगरोटा और बीएमओ महकाल को वित्त जारी करने, कायाकल्प की चेकलिस्ट के सम्बन्ध मे मार्गदर्शन करने और जनशक्ति के साथ सहायता करने के लिए धन्यवाद दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...