काम पर न आने का कारण पूछा तो घोंप दिया चाकू, ड्राइवर जख्मी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 19 जनवरी – अनिल कपलेश

ज़िला के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी  के ड्राइवर और हेल्पर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर हेल्पर ने ड्राइवर के पेट में चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

मौके पर उपस्थित साथी मनोज कुमार आदि ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की एंबुलेंस से घायल ड्राइवर को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य में जेसीबी लगी हुई हैं। उनमें से एक जेसीबी का ड्राइवर मनीष राणा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव हार हाल्विं व उसका हेल्पर नितेश कुमार निवासी गांव नेरी भी कंपनी में बतौर हेल्पर कार्य कर रहा है।
जब ड्राइवर मनीष राणा अपने अन्य ड्राइवर साथियों के साथ चाय पीने के लिए खड़ा था। ड्राइवर ने उससे काम पर न आने का कारण पूछा। इस बात को लेकर हेल्पर और ड्राइवर में कहासुनी हो गई।
आरोपी हेल्पर नितेश कुमार ने अपना आपा खोते हुए चाकू निकाला और ड्राइवर के पेट में घोंप दिया। एसएचओ योगराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...