कांग्रेस ने आनंद माधव को सौंपी मीडिया एवं कम्युनिकेशन के समन्‍वयक की जिम्मेदारी, कांगड़ा में प्रचार-प्रसार का देखेंगे काम

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल चुनाव के मद्देनजर बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन एवं प्रवक्ता आनंद माधव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेरा ने मीडिया एवं कम्युनिकेशन के समन्वयक, धर्मशाला के लिए नामित किया है। आनंद माधव धर्मशाला में बैठेंगे और कांगड़ा जिला के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की ओर से प्रचार एवं प्रसार का कार्य देखेंगे।

जालंधर में भी निभा चुके हैं जिम्‍मेदारी

इसके पहले आनंद माधव पंजाब चुनाव में इसी कार्य के लिए जालंधर में बैठते थे। जालंधर एकमात्र जिला है जहां कांग्रेस को नौ में से पांच सीटें हासिल की थी।

आनंद माधव ने जताया आभार

आनंद माधव ने इसके लिए एआइसीसी महासचिव एवं कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, हिमाचल प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला एवं मीडिया तथा प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेरा आभार जताया।

उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं एवं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरें। हिमाचल में अलका लांबा को शिमला, विंग कमांडर अनुमा आचार्य को हमीरपुर तथा आलोक शर्मा को मंडी का प्रभारी बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...