कांग्रेसी नेता चेतन चौहान का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 14 फरवरी – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेता चेतन चौहान का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। चेतन चौहान की एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ी थी।

इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। इस दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उनका देहांत हो गया। चेतन अपने माता-पिता के इकलौते चिराग थे।

मिली जानकारी के अनुसार चेतन चौहान केे पिता काफी समय पहले जुब्बल कोटखाई से आकर पांवटा साहिब में बस गए थे। वर्तमान में वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के काफी करीबी रहे। पिछले दिनों जब रोहित ठाकुर पांवटा आए थे तो चेतन चौहान से उन्होंने काफी देर गुफ्तगू भी की थी।

चेतन चौहान के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पांवटा साहिब लाया जा रहा है। उनके देहांत पर नगर परिषद पांवटा साहिब के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा पूर्व शिक्षाविद व कांग्रेस नेत्री इंदिरा चौहान ने भी चेतन के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...