कांगड़ा: फैक्टरी से एक लाख का सिक्का चोरी, वारदात काे अंजाम देते CCTV में कैद हुए 2 युवक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित दीपक इंटरनैशनल लिमिटेड फैक्टरी में वीरवार रात को बैटरियों में पड़ने वाला सिक्का चोरी हो गया, जिसकी भनक उद्योग में सुबह सिक्के की गिनती के बाद लगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब उद्योग के स्टोर में सुबह सिक्का चैक किया गया तो सिक्के के 19 पीस कम पाए गए और काफी छानबीन के बाद सिक्का नहीं मिला तो इसकी सूचना स्टोर इंचार्ज ने फैक्टरी मैनेजर को दी।

वहीं जब फैक्टरी में सिक्का कम होने का पता चला तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें 2 युवक सिक्का चोरी करते हुए पाए गए, वहीं इसके बाद फैक्टरी कर्मचारियों ने संसारपुर टैरस चौकी में सिक्का चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद एसआई संजय शर्मा व टीम ने फैक्टरी का मुआयना किया।

चौकी प्रभारी संजय शर्मा के बोल

चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि चोरी की शिकायत आई है और पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फैक्टरी से सिक्के के 19 पीस चोरी हुए हैं और एक पीस लगभग 25 किलोग्राम का होता है।

वहीं इस सिक्के की कीमत लगभग 200 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं इस हिसाब से लगभग एक लाख रुपए बनती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...